लालगंज का नया कानून: झगड़ा देखना मना है, वरना सीधे जेल यात्रा तय है!
मिर्जापुर जनपद के थाना लालगंज क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 34/2026 अब गांव की चौपाल से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का विषय बन गया है। जब गांव निवासी रामसजीवन बिंद के परिवार और कुछ अज्ञात लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और स्वाभाविक रूप से लोग हालात देखने मौके पर पहुंचने लगे।
इसी बीच गांव के तीन युवक — गोलू, शनि और करण भी वहां पहुंच गए। गांव वालों का कहना है कि इन युवकों का मकसद सिर्फ यह देखना था कि आखिर हुआ क्या है और अगर संभव हो तो विवाद को शांत कराया जाए। लेकिन शायद उस रात गांव में ‘मौके पर मौजूद होना’ ही सबसे बड़ा अपराध बन गया। बताया जा रहा है कि उसी दौरान लहंगपुर चौकी के चौकी इंचार्ज भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने वास्तविक आरोपियों की तलाश करने के बजाय सीधे गोलू, शनि और करण को ही पकड़ लिया और चौकी ले गई। इसके बाद थाना लालगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 34/2026 में इन तीनों युवकों को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि जिन युवकों को जेल भेजा गया है उनका मारपीट की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना गहराई से जांच किए ही ‘आसान रास्ता’ चुन लिया। इतना ही नहीं, परिवार का यह भी कहना है कि पुलिस गांव में दबाव बनाने के लिए महिलाओं और बच्चों से भी लगातार पूछताछ कर रही है। अब पीड़ित परिवार प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, ताकि यह तय हो सके कि असली आरोपी कौन हैं और कहीं ऐसा तो नहीं कि असली कहानी कहीं और है और जेल की चाबी किसी और के हाथ में चली गई। गांव में लोग यही कह रहे हैं— अब तो मारपीट से ज्यादा डर मौके पर पहुंचने से लगने लगा है।
जगप्रकाश हिन्दी दैनिक Nagar Palika Parishad Mirzapur Sanjay Dubey News Addaa Click Ayushi Pandit Priya Singh हृदय गेंदा सेवा समिति Manish Gupta Bjp जगप्रकाश हिन्दी दैनिक समाजवादी पार्टी मिर्ज़ापुर अभय मिश्रा नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर पश्चिमी Sanjay Gupta Munna Bullet सपनेश पटेल एडवोकेट बादल मोटर्स मड़िहान हमारा विकासशील मड़िहान मड़िहान विधानसभा मीरजापुर ग्राम प्रधान मड़िहान बाजार